फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: चेहरे पर तिरंगा बना होने की वजह से जिस लड़की को रोका... अब उसने वीडियो जारी कर मांगी माफी

Thu, 20 Apr 2023 01:43 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति, जो अपने आप को लड़की का पिता बता रहे हैं, उन्होंने ने भी अपनी बेटी से श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के दौरान हुई गलती के लिए माफी मांगी है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेहरे पर तिरंगा बना होने के कारण श्री हरमंदिर साहिब में प्रवेश से रोकी गई युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांग ली है। लड़की ने क्षमा मांगते हुए कहा कि अगर घटना के दौरान उसने किसी को गलत शब्द बोल दिए हों या उसके शब्दों से किसी के मन को ठेस पहुंची हो तो वह माफी मांगती है। युवती ने कहा कि वह बहुत छोटी है, उससे कोई माफी न मांगे, बल्कि वह खुद सभी से उक्त घटना के लिए माफी मांगती है। 

विज्ञापन


एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति, जो अपने आप को लड़की का पिता बता रहे हैं, उन्होंने ने भी अपनी बेटी से श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के दौरान हुई गलती के लिए माफी मांगी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ था।

इसमें सेवादार सर्बजीत सिंह ने युवती को यह कहते हुए श्री हरमंदिर साहिब में जाने से रोक दिया था कि उसके चेहरे पर तिरंगा बना है। इस पर दोनों के बीच काफी बहस भी हुई थी। जब युवती ने सेवादार से पूछा कि क्या स्वर्ण मंदिर इंडिया में नहीं है तो सेवादार ने कहा था कि यह पंजाब है, इंडिया नहीं। उसने वीडियो बनाने पर युवती के मोबाइल फोन पर भी हाथ मारा था। इस पर एसजीपीसी के महासचिव भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने वीडियो जारी कर घटना के लिए माफी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें