फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने कहा-कोई बैड टच करे तो मां को बताए, बच्ची बोली किसी की न हो तो फिर हुआ बड़ा खुलासा

Sun, 11 Aug 2019 03:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पांचवीं क्लास में टीचर बच्चों को बैड टच और गुड टच के बारे में बता रही थी। टीचर बच्चों को बता रही थी कि अगर आपको लगे कि किसी ने आपको बैड टच किया है तो जाकर अपनी मां को बताओ। इतने में 11 साल की लड़की खड़ी हुई और टीचर से पूछा कि अगर किसी की मां न हो तो वह किसको बताए। 

विज्ञापन


इस पर कक्षा में सन्नाटा छा गया। हैरान टीचर ने बच्ची को अलग ले जाकर सारी बात पूछी तो उसने बताया कि डेरे का एक व्यक्ति उससे दुष्कर्म करता है। स्कूल प्रबंधक कमेटी ने गांव की पंचायत को यह बात बताई, जिन्होंने मामला पुलिस के पास उठाया। 

थाना शहणा के प्रभारी सरदारा सिंह ने बताया कि बच्ची के बयान पर डेरे में उससे डेढ़ साल से दुष्कर्म करने के आरोप में दो बुजुर्गों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग छात्रा से दो बुजुर्ग विगत एक व डेढ़ वर्ष से दुष्कर्म कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों बुजुर्ग लड़की को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। इसी कारण बच्ची चुप थी लेकिन जब स्कूल की टीचर ने बैड टच के बारे में बताया तो उसने खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें