फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: किशनगढ़ गांव के होटल में युवती की तेजधार हथियार से हत्या, आरोपी युवक फरार

Sat, 11 Mar 2023 12:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। गांव किशनगढ़ स्थित एक होटल के कमरे में युवती की तेजधार हथियार से हत्या कर उसका साथी फरार हो गया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे पता चली। इसके बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। होटल कर्मियों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को कमरे में खून से लथपथ शव मिला। जांच के दौरान मृतका की पहचान अलीना (19) और आरोपी युवक की पहचान आशीष (26) के तौर पर हुई है। दोनों ही मूलरूप से नेपाल के रहने वाले थे। पुलिस पार्टी आरोपी को पकड़ने के लिए नेपाल रवाना हो गई है। पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम देकर वह नेपाल भाग गया। आईटी पार्क थाना पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी आशीष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 की मार्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच सामने आया है कि अलीना और आशीष 8 मार्च को होली के दिन रात के करीब 8 बजे किशनगढ़ के होटल में ठहरने के लिए आए थे। दोनों की सीसीटीवी फुटजे भी एक साथ सामने आई है। उन्होंने होटल में कमरा लिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे कमरे में आरोपी युवक होटल से बाहर चला गया। इसके बाद होटल में काम करने वाली सफाईकर्मी जब कमरे में पहुंची तो उसने देखा के कमरे का दरवाजा खुला पड़ा है, लेकिन जब उसने अंदर जाकर देखा तो वह हैरान रह गई। कमरे में खून से लथपथ युवती की लाश पड़ी हुई थी। यह देखकर उसने तुरंत सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही नॉर्थ ईस्ट डिवीजन के डीएसपी उदयपाल सिंह और आईटी पार्क के थाना प्रभारी रोहताश यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका का मुआयना करने के बाद शव जीएमएसएच-16 में शवघर में रखवा दिया। पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि अलीना के गले के पीछे की तरफ तेजधार हथियार से करीब चार-पांच वार किए, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आशीष मोहाली स्थित बड़माजरा में किराए के मकान में रहता था। करीब तीन से यह लड़की उसके साथ रह रही थी। पुलिस ने चंडीगढ़ में कई जगह आरोपी की तलाश में छापेमारी की। पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह नेपाल भाग गया है। पुलिस ने उसकी तलाश में दो टीमें नेपाल भेज दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें