फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल की युवती ने छत से लगाई छलांग, हुई मौत, परिजन बोले- चक्कर आने पर छत से गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रामदरबार में शुक्रवार रात 19 वर्षीय युवती ने छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान काजल के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को कोरोना टेस्ट के बाद युवती का शव परीक्षण (पोस्टमार्टम) होगा। उसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात अस्पताल से सूचना मिली कि बेहोशी की हालत में रामदरबार से एक युवती भर्ती हुई है। सूचना पर सेक्टर-31 थाना एसएचओ परमजीत कौर सेखों टीम के साथ अस्पताल पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सड़क हादसे में घायल हुई है। शनिवार सुबह अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि युवती की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस रामदरबार स्थित युवती के घर पहुंची। पूछताछ के बाद पता चला कि युवती ने शुक्रवार रात छत से छलांग लगाई थी। जब पुलिस ने यह बात परिजनों से पूछी तो उन्होंने कहा कि चक्कर आने के कारण काजल छत से नीचे गिर गई थी। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई आत्महत्या पत्र (सुसाइड नोट) बरामद नहीं हुआ है। काजल दसवीं तक पढ़ी थी और घर में सिलाई का काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें