फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की निदेशक ने किया हेल्पडेस्क का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। घर में रह रहे कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन नेे हेेल्पडेस्क की स्थापना की है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने वहां का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

यह हेल्पडेस्क चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के परिसर में स्थापित किया गया है, जहां पर चिकित्सक 24 घंटे व सातों दिन उपलब्ध रहकर घर पर रह रहे कोरोना के मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। साथ ही उन्हें कौन-सी दवाई लेनी चाहिए, इसकी भी जानकारी दे रहे हैं। चिकित्सकों की तरफ से मरीजों को कोरोना संक्रमण के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग शनिवार को हेल्पडेस्क के कार्यों की समीक्षा के लिए पहुंची। उन्होंने देखा कि किस तरह से चिकित्सक लोगों की मदद कर रहे हैं। इसके अलावा कंग ने कुछ मरीजों से भी बात करके उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों को कहा कि वे ऐसे मरीजों का खास तौर पर ध्यान रखें, जिनकी उम्र ज्यादा हो या फिर वह पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रसित हों। उन्होंने चिकित्सकों को सुझाव दिया कि मरीज से बात करके अगर चिकित्सक को महसूस होता है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है तो वह इस बारे में संकोच न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें