आपको कार खरीदनी है तो फोर्ड इंडिया आपके लिए लेकर आ गया है मिडनाइट सरप्राइज आफर।
इसके अंतर्गत पांच दिसंबर की मध्यरात्रि तक करवाई गई बुकिंग पर ग्राहकों को इनाम दिया जाएगा।
यह इनाम फोर्ड के किसी भी मॉडल पर दिया जाएगा। इसमें फोर्ड फिगो, क्लासिक, फिएस्टा या एंडेवर भी शामिल है।
इनाम में एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, रेफ्रीजरेटर, माइक्रोवेव और अन्य कई तरह के इनाम दिए जाएंगे।
फोर्ड इंडिया के प्रेसीडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर जोगिंदर सिंह ने चंडीगढ़ में भगत फोर्ड पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि फोर्ड ने मंदी के दौरान भी अन्य कंपनियों के मुकाबले तैंतीस फीसदी ज्यादा बिक्री दर्ज की।
फोर्ड की फिगो और स्पोर्ट कार की डिमांड सबसे ज्यादा हो गई है। एक साल के दौरान फोर्ड ने 61 हजार कारों की बु्किंग दर्ज की।
उन्होंने बताया कि दिसंबर के महीने में फोर्ड ने इस आफर के साथ ही बेहतरीन एडवरटाइजिंग कंपेन तैयार की है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए तैयार किया गया यह मिडनाइट आफर खास है।
मिडनाइट सरप्राइज कैंपेन में कुल 3.5 करोड़ रुपये के इनाम बांटे जाएंगे। यह आफर देशभर के सभी फोर्ड आउटलेट पर होगा।