फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सीएम मान ने कहा- राजनीति से दूर रहें जत्थेदार, ज्ञानी हरप्रीत का जवाब- मैं सिख कौम का प्रतिनिधि हूं

Tue, 28 Mar 2023 11:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सोमवार को जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने सिख संगठनों, सिख विद्वानों, पत्रकारों और बुद्धिजीवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। मीटिंग में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा था कि सिख युवाओं को 24 घंटे में रिहा किया जाए और दर्ज मामले वापस लिए जाएं।
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अकाल तख्त साहिब पर विभिन्न जत्थेबंदियों की बैठक के बाद जत्थेदार श्री अकाल तख्त ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अमृतपाल मामले में पकड़े सिख युवाओं को 24 घंटे के भीतर रिहा करने का अल्टीमेटम दिया। इस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जत्थेदार को राजनीति से दूर रहने की बात कही। अब जत्थेदार ने भगवंत मान की प्रतिक्रिया पर जवाब दिया है।

विज्ञापन


ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि भगवंत मान जी, जैसा कि आप पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं, वैसे ही मैं भी अपनी कौम का प्रतिनिधि हूं। अपने पंथ के युवाओं के अधिकारों के संबंध में बात करने का मेरा भी अधिकार है। आप ठीक कह रहे हैं। अक्सर निर्दोष धार्मिक लोगों का उपयोग राजनीतिक लोग करते हैं। मुझे इस बात की जानकारी है लेकिन आपको सावधान रहना चाहिए कि कोई और अपनी राजनीतिक रोटियों को सेंकने के खातिर पंजाब को तंदूर की तरह जलाने के लिए आपका इस्तेमाल न करे। 

राजनीति की बात हम बाद में करेंगे। पहले हम मिलकर पंजाब को बचाएं और घर में इंतजार कर रहीं माताओं को जेल में बंद अपने मासूम बेटों से मिलाएं और उनसे आशीर्वाद लें। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के अल्टीमेटम पर जवाब दिया था। सीएम मान ने ट्वीट किया है कि जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब जी, सबको पता है कि आप और एसजीपीसी अकाली दल बादल का पक्ष लेते रहे हैं। इतिहास देखिए कई जत्थेदारों को बादलों ने अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया। अच्छा होता आप अल्टीमेटम गुमशुदा हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों के लिए जारी करते न कि हंसते बसते लोगों को भड़काने के लिए करते।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने सिख संगठनों, सिख विद्वानों, पत्रकारों और बुद्धिजीवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। मीटिंग में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा था कि सिख युवाओं को 24 घंटे में रिहा किया जाए और दर्ज मामले वापस लिए जाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें