फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिन में बयान वापस लें और सिख कौम से माफी मांगें: ज्ञानी ध्यान सिंह

Thu, 13 Aug 2020 11:05 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अमृतसर

सार

  • चेतावनी - अन्यथा नया गुरमत्ता पास कर 295ए के तहत केस दर्ज करवाने को कहा जाएगा
  • ज्ञानी इकबाल सिंह 20 अगस्त तक अकाल तख्त साहिब में पेश होकर अपना स्पष्टीकरण दें
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर भूमि पूजन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए संबोधन में श्री गुरु गोबिंद सिंह द्वारा रचित ‘गोबिंद रामायण’ के जिक्र से नया विवाद खड़ा हो गया है। तरनतारन के कस्बा चब्बा में 2015 में सिख संगठनों द्वारा गठित ‘सरबत खालसा’ की ओर से मनोनीत श्री अकाल तख्त साहिब के समांतर जत्थेदार ज्ञानी ध्यान सिंह मंड ने प्रधानमंत्री से 15 दिन के भीतर अपना बयान वापस लेने और सिख कौम से माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी ने अपना बयान वापस नहीं लिया और सिख कौम से माफी नहीं मांगी तो एक नया गुरमत्ता (धार्मिक प्रस्ताव) पारित करके सिख कौम को उनके विरुद्ध धारा 295 (ए) के तहत मामला दर्ज करवाने के आदेश जारी किए जाएंगे। समांतर जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड ने अपने साथियों के साथ इस मुद्दे पर विचार विमर्श के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय के बाहर बैठक का आयोजन किया।

इस बैठक में एक गुरमत्ता (धार्मिक प्रस्ताव) पारित किया गया। इस गुरमत्ता को जारी भी कर दिया गया। इस गुरमत्ता में तख्त श्री पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह को भी स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए गए है। उन्होंने सिखों को लव-कुश के वंशज बताकर विवादित बयान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें