फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सीः घग्गर पुल की एक लेन बंद, अंबाला-दिल्ली जाने वाले लोग संभल कर ड्राइव करें

Sun, 30 Dec 2018 11:41 AM IST
खुशबू गोयल हरजीत सिंह, अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
विज्ञापन
घग्गर पुल
विज्ञापन
चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे का इस्तेमाल करने वाले राहगीरों के लिए आने वाले कुछ दिन परेशानी भरे रहेंगे, तो ये खबर पढ़ें और संभलकर ड्राइव करें। क्योंकि इस सड़क पर स्थित गांव भांखरपुर-घग्गर नदी के पुल की सड़क की री-कारपेटिंग के लिए एक लेन भारी वाहनों के लिए शनिवार सुबह से बंद कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, अब यहां से एक लेन से हलके वाहन निकाले जा रहे हैं, जबकि भारी वाहनों को एक लेन चंडीगढ़ जाने वाले नए पुल से निकाला जा रहा है, जिस कारण यहां से निकलने वालों को आवाजाही में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि शनिवार को सारा दिन जाम लगने के कारण स्थिति राहगीरों के लिए दयनीय बनी रही।

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे को फोरलेन करने के दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा बड़ी लापरवाही बरतते हुए इस सड़क पर स्थित गांव भांखरपुर-घग्गर नदी के पुराने पुल का नए सिरे से निर्माण नहीं किया, बल्कि समयावधि पूरी कर चुके अंग्रेजों के जमाने के पुल की मरम्मत करके काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने पुल से आवाजाही हो रही है

वहीं, फोरलेन सड़क के निर्माण के दौरान चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए तो नया निर्माण कर दिया गया, परंतु अंबाला की तरफ जाने वालों के लिए पुराने पुल से आवाजाही हो रही है। सड़क खुलने के बाद से यह पुल दर्जनों बार टूट चुका हैं, जिसकी मरम्मत करने के लिए आवाजाही को बंद कर दिया जाता है, जबकि अभी कुछ महीने पहले ही सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा इस पुल की मरम्मत की गई थी, जिस कारण भी पुल को बंद रखा गया।

इस बार कंपनी प्रबंधक दावा कर रहे हैं कि इस पुल के ऊपर सड़क की री-कारपेटिंग होनी हैं, जिसको रूटीन का काम बताकर बंद किया गया है। कंपनी प्रबंधकों का कहना है कि पुल टूटने वाली कोई बात नहीं, बल्कि शनिवार सुबह इस पर एक लेन बंद करके यहां से भारी वाहनों के न निकलने का बोर्ड लगाया गया है, जिसकी शनिवार को एक लेन बंद होने के बाद भारी वाहन नए पुल से निकाले जाने के कारण यहां जाम जैसी समस्या बनी रही।  
 
प्रत्येक सड़क की 5 साल बाद री-कारपेटिंग की जाती है, जिसके चलते अन्य सड़क की री-कारपेटिंग करने के बाद अब पुराने घग्गर पुल का काम शुरू किया गया है। अभी पहले एक लेन की री-कारपेटिंग की जाएगी, इसके बाद दूसरी लेन का काम शुरू किया जाएगा और आने वाले 4-5 दिनों में काम को पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद पुल की दोनों लेन पहले की तरह आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी।
- दीपक कुमार, सीआरओ, जीएमआर, दप्पर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें