फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फेज में पार्किंग की समस्या से मिलेगा छुटकारा

Tue, 27 Oct 2015 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली के फेज-11 की बूथ मार्केट में अब शॉपिंग करने आने वाले लोगों को गाड़ी पार्क करने के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। गमाडा ने बूथ मार्केट में पार्किंग बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पार्किंग बूथ मार्केट के सामने ही बनाई जाएगी। पार्किंग के लिए जगह की निशानदेही का काम पूरा कर लिया है। अगर सबकुछ सही रहा तो नवंबर माह में इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। यह सारा काम एक तय समय अवधि में पूरा किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, काफी समय से फेज-11 में स्थित बूथों के आगे पार्किंग बनाने की मांग उठ रही थी। पार्किंग न होने के चलते मार्केट आने वाले लोग काफी परेशानी होते हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति भी बनती रहती थी। इसके बाद गमाडा ने अब बूथ मार्केट में बूथ नंबर 22 से 38 तक विकसित की जाएगी।
विज्ञापन


यह एरिया पेट्रोल पंप के पास स्थित है। पार्किंग के लिए जगह की निशानदेही का काम पूरा हो चुका है। साथ ही विभाग के इंजीनियरिंग विंग ने भी पार्किंग बनाने को मंजूरी दे दी है। गमाडा अधिकारियों के मुताबिक पार्किंग मास्टर प्लान के मुताबिक तैयार की जाएगी।

इसके अलावा पार्किंग में लाइटिंग व अन्य इंतजाम पूरे रहेंगे, ताकि मार्केट में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। यह सारा इंतजाम आने वाले सालों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

पुराने सेक्टरों में शुमार, जनसंख्या अधिक
फेज-11 शहर के पुराने सेक्टरों में से एक है। उक्त इलाके में जनसंख्या काफी अधिक है। अधिकतर मध्यवर्गीय परिवार उक्त एरिया में रहते हैं। वहीं, उक्त मार्केट भी काफी अहम है। ऐसे में जब शाम के समय लोग शापिंग के लिए निकलते हैं। तो इससे पार्किंग की समस्या आती है।

दूसरी तरफ सड़क के किनारों पर लोगों द्वारा अवैध कब्जे किए हुए हुए हैं। हालांकि निगम व गमाडा द्वारा कार्रवाई की जा रही है। लेकिन, स्थिति को पूरी तरह काबू करने के लिए अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें