फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर कराएं प्रोस्टेट कैंसर का इलाजः डॉ. संतोष कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रो. डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि प्रोस्टेट कैंसर का समय पर इलाज न होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। कोविड के कारण अस्पताल की ओपीडी बंद होने से लोग इलाज कराने में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसी स्थिति में अगर प्रोस्टेट का इलाज समय पर नहीं कराया गया तो मरीज की जान बचानी मुश्किल हो सकती है। डॉ. संतोष ने बताया कि समय पर इलाज न होने पर संक्रमण प्रोस्टेट के आसपास के अंगों और ऊतकों जैसे मूत्राशय या मलाशय को संक्रमित कर सकते हैं। कैंसर कोशिकाएं अन्य ऊतकों से जुड़ सकती हैं और नए ट्यूमर के रूप में विकसित हो सकती हैं।
विज्ञापन

इन लक्षणों का रखें ध्यान
लगातार मूत्र त्याग करना, मूत्र त्याग में कठिनाई, दर्द, मूत्र त्याग के समय जलन या कमजोरी, पेशाब में खून आना, पीठ के निचले हिस्से कूल्हों या जांघों में दर्द, भूख में कमी, वजन में कमी, हड्डियों में दर्द और किडनी से जुड़ी परेशानी प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।
बेहद आसान है इलाज
डॉ. संतोष ने बताया कि शुरुआती दौर में संक्रमण को रोकने के लिए एंटीबायोटिक का उपयोग किया जा सकता है। प्रोस्टेट में कैंसर का इलाज रोबोटिक सर्जरी के जरिये बेहद आसानी से किया जा है। इसमें रेडिकल प्रोस्टेटैक्टमी प्रोस्टेट, सेमिनल वेसिकल्स और आसपास के टिश्यू को सर्जरी कर हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें