फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी संजय राणा को अरुणाचल तो संजय झा को भेजा अंडमान, आईएएस निकिता पवार और आईपीएस केतन बंसल आ रहे हैं चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को यूटी प्रशासन के दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। जनसंपर्क विभाग के सचिव आईएएस संजय कुमार झा को अंडमान और निकोबार तो एडीसी संजय राणा को अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है। वहीं, शहर को एक आईएएस और एक आईपीएस अधिकारी मिल गया है। गृह मंत्रालय ने वर्ष 2012 बैच की आईएएस निकिता पवार को अंडमान और निकोबार से चंडीगढ़ भेजा है, वहीं वर्ष 2016 बैच के आईपीएस केतन बंसल को मिजोरम से चंडीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार झा कई अहम विभागों में सचिव पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके पास मुख्यतौर पर जन संपर्क विभाग, परर्सोनल विभाग, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग, इस्टेब्लिशमेंट ब्रांच, एग्रीकल्चर व पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग की जिम्मेदारी थी। वहीं, आईएएस सचिन राणा के पास एडीसी के अलावा टेक्निकल एजुकेशन विभाग में विशेष सचिव, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट के प्रिंसिपल, हाउस अलॉटमेंट कमेटी, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव समेत कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी थी। उधर, आईपीएस कुलदीप सिंह चहल के बाद मंगलवार को शहर को एक और आईपीएस अधिकारी मिल गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी केतन बंसल का तबादला मिजोरम से चंडीगढ़ कर दिया है। केतन वर्ष 2016 बेच के आईपीएस अधिकारी हैं और मिजोरम में वह एसपी के पद पर तैनात थे। हालांकि चंडीगढ़ में केतन को किस पद की जिम्मेदारी दी जाएगी, यह आने वाले दिनों में तय होगा। गौरतलब है कि सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुलदीप सिंह चहल को शहर का नया एसएसपी नियुक्त किया है। वहीं, चंडीगढ़ आ रहीं आईएएस निकिता पवार एजीएमयूटी कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। वह आने वाले कुछ दिनों में ज्वाइन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें