फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता सिलेंडर चाहिए तो पढ़िए बड़े काम की खबर

Thu, 17 Sep 2015 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप सस्ता घरेलू एलपीजी सिलेंडर चाहते हैं तो गोदाम से 18 रुपये कम कीमत पर घर ले जा सकते हैं। होम डिलीवरी के लिए सिलेंडर के रेट्स 18 रुपये ज्यादा हैं। अब होम डिलीवरी का रेट 15 से बढ़कर 18 रुपये हो गया है। यह रेट एकदम से 18 रुपये नहीं किया गया, बल्कि यह छह रुपये से बढ़ते-बढ़ते 18 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


पंचकूला में 11 गैस एजेंसियां है। इनके माध्यम से उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इन सभी से घरेलू सिलेंडर यदि खुद लेने जाएं तो यह 408 रुपये पचास पैसे का होगा, जबकि यदि इसकी डिलीवरी घर पर ली जाए तो यह 426.50 रुपये हो जाएगी। अब गैस डीलरों का वितरण शुल्क काफी बढ़ चुका है। 13वें सिलेंडर के रेट्स बिना सब्सिडी के 591 रुपये हैं।

व्यवसायिक सिलेंडर के रेट्स 1145 रुपये हैं। धार्मिक संस्थानों, स्कूल और आंगनबाड़ी के लिए एक से 12 सिलेंडर की कीमत 426.50 रुपये हैं। इनको दिए जाने वाले 13वें सिलेंडर के रेट्स 591 रुपये हैं। पंचकूला के उपायुक्त विवेक आत्रेय ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का रेट गोदाम पर 408 रुपये और होम डिलीवरी पर 426.50 रुपये हैं।
विज्ञापन


दो डिपो का लाइसेंस निलंबित
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण में कोताही बरतने के कारण दो डिपो का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। उपायुक्त विवेक आत्रेय ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में 134 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध करवाया गया है।

खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर चेकिंग की जाती है कि वे राशन वितरण करने में कोताही न बरतें। गत माह विभाग द्वारा चेकिंग की गई जिसमें अनियमितताओं की वजह दो डिपुओं का पीडीएस लाइसेंस निलंबित किया गया। ध्यान रहे कि पंचकूला में 118798 राशन कार्ड धारक हैं।
विज्ञापन


इतने समय में बनेगा राशनकार्ड
नए राशन कार्ड के लिए 22 दिन
नया राशन कार्ड निरस्तीकरण प्रमाण-पत्र 15 दिन
डुप्लीकेट राशन कार्ड जारी करने के लिए 15 दिन
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने व कटवाने के लिए 15 दिन
पता बदलवाने और राशन डिपो बदलवाने के लिए 15 दिन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें