अमृतसर प्रशासन ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों में से कोरोना पॉजिटिव आए आठ लोगों का जिनोम टेस्ट करवाने का फैसला किया है। इस टेस्ट से यह पता लगाया जाएगा कि कहीं ये लोग लंदन में कोरोना के नए स्ट्रेन का शिकार तो नहीं हुए हैं। सभी आठ लोगों को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इनके गले से स्वैब सैंपल लेकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा जाएगा।