फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानु की किसान यूनियन के जनरल सेक्रेटरी ने वकीलों के सामने दिया पद से इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अखिल भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जनरल सेक्रेटरी रवील कमल सिंह धालीवाल ने शुक्रवार को जिला अदालत परिसर में वकीलों के सामने अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि भानु की यूनियन ने संयुक्त किसान मोर्चा जो दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके साथ गद्दारी की है, इसलिए उन्होंने यूनियन से इस्तीफा देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भानु की यूनियन ने जो रवैया अपनाया है, वह समस्त किसानों की पीठ में छुरा भोंकने के बराबर है। इसीलिए वह यूनियन में नहीं रहना चाहते। दरअसल भानु की भारतीय किसान यूनियन ने 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा से अलग होने का फैसला लिया था। इसके बाद वह दिल्ली से वापस आ गए। इस पर नाराजगी जताते हुए रवील कमल सिंह धालीवाल ने कहा कि वह दिल्ली के संयुक्त किसान मोर्चा के साथ है। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के सदस्य रविंद्र सिंह बस्सी और एडवोकेट दिलशेर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें