फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद रिंग में उतरी 'दंगल गर्ल' पहलवान गीता फोगाट, रेसलर को पटखनी देकर बनीं चैंपियन

Mon, 12 Nov 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
गीता फोगाट
विज्ञापन

सुभाष स्टेडियम में दो दिवसीय स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया, जहां दूसरे दिन भी सभी वर्गों के मुकाबले खेले गए। वहां दूसरे दिन जहां स्टार पहलवानों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं दंगल गर्ल गीता फोगाट की कुश्ती सबसे रोमांच रही। गीता ने अपनी विपक्षी पहलवानों को चंद मिनटों में हराकर मुकाबले से बाहर कर दिया। हरियाणा पुलिस में डीएसपी गीता फोगाट दो साल बाद किसी चैंपियनशिप में उतरी है तो चार साल बाद स्टेट चैंपियनशिप में खेलीं।

विज्ञापन


 गीता ने गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल में जगह बनाई है। चैंपियनशिप में अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतने वाले अन्य पहलवानों ने भी नेशनल में जगह बनाई है। सुभाष स्टेडियम में पांच भार वर्ग के मुकाबले रविवार को कराए गए। जहां पहलवानों का हौसला बढ़ाने के लिए स्टार पहलवान पहुंचे, जिनमें वर्ल्ड के नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया, ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक, एशियन चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट सरिता मोर, ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार, उनके कोच व ससुर सतपाल पहलवान रहे।

 वहां सतपाल पहलवान ने कहा कि इस समय कुश्ती ऐसा खेल है, जिसमें पहलवान हर चैंपियनशिप में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे है। टोक्यो ओलंपिक में भी उम्मीद है कि देश को कई मेडल मिलेंगे। इस दौरान भारतीय महिला कुश्ती टीम के चीफ कोच कुलदीप मलिक, संयोजक व एईओ खेल जगबीर मलिक, जिला कुश्ती संघ के प्रधान रमेश मोर, जिला सचिव राज सिंह छिक्कारा, कोच देवेंद्र सिंह, बृजभान, अशोक खत्री, हरप्रीत सिंह, डीवी वत्स, मन्नत ग्रुप के चेयरमैन देवेंद्र कादियान आदि पहुंचे।  
विज्ञापन

 

फ्री स्टाइल में सोनीपत, ग्रीको रोमन में रोहतक तो महिलाओं में हिसार चैंपियन

स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप
स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप में फ्री स्टाइल कुश्ती की ओवरऑल चैंपियनशिप पर सोनीपत ने 170 अंक जुटाकर कब्जा किया, जबकि 120 अंकों के साथ झज्जर दूसरे व 100 अंकों के साथ रोहतक तीसरे स्थान पर रहा। पुरुषों की ग्रीको रोमन में रोहतक ने 130 अंक जुटाकर ओवरऑल चैंपियन की ट्राफी पर कब्जा जमाया, जबकि 120 अंकों के साथ सोनीपत दूसरे तो 110 अंकों के साथ झज्जर तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में 145 अंक लेकर हिसार ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि 115 अंक लेकर हरियाणा पुलिस दूसरे तो 95 अंकों के साथ सोनीपत तीसरे स्थान पर रहा।

चोट से उबरकर की गीता फौगाट ने वापसी
सुभाष स्टेडियम में रविवार को सभी वर्गों के पांच-पांच वेट कैटेगिरी की कुश्ती कराई गई, लेकिन महिला वर्ग में 62 किलोग्राम में गीता फौगाट की कुश्ती देखने के लिए हर कोई उत्साहित दिखा। गीता ने अपना दमदार खेल भी दिखाया और उसने अपनी सभी कुश्ती चंद मिनटों में जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। गीता ने 2014 व 2016 में चोट लगने के बाद फिर से मैट पर वापसी की। गीता कहती है कि कुश्ती से दूर रहने की टीस मन में रहती है तो ओलंपिक में मेडल नहीं जीत पाने की टीस भी है। ओलंपिक को टारगेट करके ही वह उतरी है और उसके भार वर्ग में किसी से भी मुकाबला होगा, उसकी पूरी तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

महिला वर्ग के परिणाम

53 किलाग्राम भारवर्ग में हरियाणा पुलिस की निर्मल प्रथम, हिसार की कीमती द्वितीय, सोनीपत की मंजू तृतीय रही। 57 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक की मनीषा प्रथम, हिसार की वंदना द्वितीय, रोहतक की प्रतिभा तृतीय रही। 62 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा पुलिस की गीता फौगाट प्रथम, हिसार की रचना द्वितीय, झज्जर की मुकेश देवी तृतीय रही। 68 किलोग्राम भारवर्ग में जींद की मोनिया प्रथम, करनाल की राधा द्वितीय, भिवानी की दिव्या तृतीय रही। 76 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत की सुदेश प्रथम, महेंद्रगढ़ की स्वाति द्वितीय, झज्जर की रिंकी तृतीय रही।

पुरुष ग्रीको रोमन का परिणाम
55 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर के अनिल प्रथम, रोहतक के संदीप द्वितीय, जींद के कृष्ण तृतीय रहे। 63 किलोग्राम में रोहतक के रजत प्रथम, पानीपत के संदीप द्वितीय, फतेहाबाद के प्रवीण तृतीय रहे। 72 किलोग्राम में सोनीपत के सुनील प्रथम, जींद के अमित द्वितीय, झज्जर के गौरव तृतीय रहें। 82 किलोग्राम में सोनीपत के मोहित प्रथम, गुरुग्राम के पदम द्वितीय, झज्जर के अजय तृतीय रहें। 97 किलोग्राम में सोनीपत के सागर प्रथम, झज्जर के ओमबीर द्वितीय, चरखी दादरी के दिनेश तृतीय रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें