चंडीगढ़। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर 20-डी, चंडीगढ़ ने पंजाब विश्वविद्यालय वार्षिक एथलेटिक मीट 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 22 से 24 दिसंबर 2025 तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर 7 चंडीगढ़ में आयोजित की गई।
कॉलेज के कुल 20 खिलाड़ियों (11 पुरुष एवं 9 महिला) ने विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में कुल 19 पदक अर्जित किए। इनमें 6 स्वर्ण, 5 रजत तथा 8 कांस्य पदक शामिल हैं। वंदना एक्का को महिला वर्ग (सी डिवीजन) में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर 20-डी चंडीगढ़ ने महिला वर्ग (सी डिवीजन) में चैंपियनशिप ट्रॉफी भी अपने नाम की।