फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने 5 कारें जब्त, 14 अवैध वेंडरों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने मनीमाजरा में पहले दिन के अभियान में कार बाजार और उसके आसपास के मैदान में खड़ी 5 कारें जब्त कीं। इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने बताया कि ये कारें कार डीलरों की थीं। कमिश्नर अमित कुमार और ज्वाइंट कमिश्नर हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर लगातार कार बाजार में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शाम को दस्ते ने शांति नगर, गोविंदपुरा, डेरा साहिब जैसे मोहल्लों में अवैध रेहड़ियों और सामान जब्त कर 14 चालान काटे। इंफोर्समेंट विंग के सुपरिटेंडेंट सुनील दत्त ने बताया कि मनीमाजरा की गलियों में भी अवैध रेहड़ियों पर नकेल कसी जा रही है। समाजसेवी रामेश्वर गिरि ने कहा कि बस स्टैंड के पास अब भी पक्की फड़ियां लगी हैं, जिन्हें हटाने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें