फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीबीएस ढिल्लों बने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, यहां देखें पूरा रिजल्ट

Sat, 17 Dec 2022 01:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को मतदाताओं ने जबरदस्त जोश दिखाया। कुल 3580 मतदाताओं में से 3052 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह कुल 85 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
जश्न मनाते जीबीएस ढिल्लों, जसमीत सिंह भाटिया और बलजीत बेनीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (शुभम कौशल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गए। आधी रात के बाद परिणाम घोषित किए गए। प्रधान पद पर जीबीएस ढिल्लों विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों सुरजीत सिंह सिवाच, संतोक विंदर सिंह नाभा और चौहान सतविंदर सिंह सिसोदिया को कांटे की टक्कर में शिकस्त दी। वहीं, सीनियर डेजिग्नेटेड सदस्यों के दो पदों पर एमएल सग्गर और अनु चतरथ का चुनाव निर्विरोध कर लिया गया।

विज्ञापन


उप प्रधान पद पर अरुण चंद्र शर्मा अपने प्रतिद्वंद्वियों दिनेश कुमार जांगड़ा, एचपीएस इशर, संजीव कुमार बिरला, अनूप सिंह श्योराण और अमन रानी शर्मा पर भारी रहे और जीत दर्ज की। वहीं, सचिव पद पर जसमीत सिंह भाटिया ने जीत दर्ज की। उन्होंने स्वर्ण सिंह तिवाना को हराया। वहीं, विवादित संयुक्त सचिव पद पर निर्मता कौर चुनी गईं लेकिन इस पद का परिणाम हाईकोर्ट में लंबित एक याचिका पर आने वाले फैसले पर निर्भर रहेगा। निर्मता कौर ने प्रवीन दहिया व रीना वर्मा को शिकस्त दी। खजांची पद पर बलजीत बेनीवाल विजयी घोषित किए गए। उन्होंने संदीप सैन, सन्नी नामदेव को हराया।

3580 वोटरों में से 3052 ने किया अपने मताधिकार का इस्तेमाल
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को मतदाताओं ने जबरदस्त जोश दिखाया। कुल 3580 मतदाताओं में से 3052 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह कुल 85 प्रतिशत मतदान हुआ। शुक्रवार सुबह से ही मतदान के लिए हाईकोर्ट में वकीलों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मतदान केंद्र से पहले उम्मीदवारों के समर्थक वकीलों से वोट की प्रार्थना करते दिखाई दिए। शाम को चार बजे मतदान की प्रक्रिया पूरी कर मतदान पेटियों को गिनती के लिए भेज दिया गया। शाम साढ़े पांच बजे वोटों की गिनती शुरू हुई जो देर रात तक चली।
विज्ञापन


वोट घटे लेकिन प्रतिशत बढ़ा
खास बात यह रही कि पिछली बार के मुकाबले इस बार मतदान में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 4075 मतदाताओं में से 3246 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था और कुल 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं इस बार 3580 में से 3052 वोटरों ने मतदान किया। ऐसे में अगर कुल वोट देखे जाएं तो गत वर्ष 4075 के मुकाबले इस वर्ष 3580 थे और इस वर्ष वोटरों की संख्या में 13 प्रतिशत की कमी आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें