फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमाता के दर्शन से दूर होते हैं संकट : गोपाल मणि

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंबवाला में धेनुमानस गोकथा, गोसेवा और जनजागरण का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पितृपक्ष के अवसर पर कैंबवाला के श्री गोपाल गोलोक धाम रामेश्वरी भक्त आश्रम ट्रस्ट में सात दिवसीय धेनुमानस गोकथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान पूज्य गोपाल मणि ने श्रद्धालुओं को गोमाता के महत्व और गोसेवा का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में सुबह उठकर सर्वप्रथम गोमाता के दर्शन करने का विधान है। गोमाता के दर्शन से मनुष्य के संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने धेनुमानस ग्रंथ के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कहा कि गोमाता की कृपा से इस ग्रंथ के माध्यम से देशभर में जनजागरण का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल मणि ने कहा कि गोक्रांति मंच की ओर से गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गोहत्या बंद कराने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। जब तक गोहत्या पूरी तरह बंद नहीं होती और गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं मिलता, तब तक अभियान जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में गोमाता की महाआरती हुई और श्रद्धालुओं में प्रसाद व भंडारा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें