फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: क्लैट में गर्वित की 53वीं और खुशी ने हासिल की 76वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में चंडीगढ़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। भवन विद्यालय के दो विद्यार्थी गर्वित अग्रवाल ने 53वीं और खुशी गुप्ता को ऑल इंडिया लेवल पर 76वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

गर्वित अग्रवाल ट्राइसिटी में टॉपर बने। उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) विकास अग्रवाल पेशे से डॉक्टर और उनकी माता निधि अग्रवाल गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई शुभम अग्रवाल ने जेईई मेन्स 2021 में पास किया था और वर्तमान में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। गर्वित का मानना है कि निरंतरता और समय रहते की गई तैयारी ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अनुशासित अध्ययन, नियमित रिवीजन और शांत मानसिकता के साथ तैयारी की। उनका सपना चंडीगढ़ में बड़ी और प्रतिष्ठित लॉ फर्म स्थापित करना है। एविएशन के प्रति खास रुचि रखते हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
निरंतरता, धैर्य और खुद पर विश्वास... सफलता का मंत्र
चंडीगढ़ निवासी 12वीं की छात्रा खुशी गुप्ता ने 119 में से 104 अंक किए। सेक्टर 27 भवन विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा खुशी ने 10वीं कक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उनके पिता नवनीत गुप्ता हरियाणा के प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल जबकि माता अपर्णा गुप्ता गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन आयुषी गुप्ता अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से मास्टर्स कर रही हैं। उनका मानना है कि सफलता किसी एक मंत्र से नहीं मिलती बल्कि निरंतरता, धैर्य और खुद पर विश्वास बेहद जरूरी है। शुरुआत में उन्होंने 2-3 घंटे पढ़ाई की लेकिन बाद में 7-8 घंटे नियमित अध्ययन और मॉक टेस्ट पर फोकस किया। बचपन से कानून की पढ़ाई की इच्छुक खुशी अब लॉ की पढ़ाई को लेकर उत्साहित हैं। संगीत, पियानो बजाना और किताबें पढ़ना उनके शौक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें