फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा निस्तारण प्लांट : 25 तक आवेदन कर सकती हैं कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 स्थित कचरा निस्तारण प्लांट के संचालन के लिए नगर निगम ने निजी कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। यह आवेदन 25 जनवरी तक कंपनियां जमा करा सकती हैं। प्लांट के संचालन में समस्या होने के बाद नगर निगम ने प्लांट को निजी हाथों में देने का फैसला किया है।
विज्ञापन

पिछले साल जून में नगर निगम ने जेपी समूह से प्लांट छीनकर अपने पास ले लिया था। इसके लिए निगम ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश का हवाला दिया था। उसके बाद निगम ने कई योजनाएं बनाईं, लेकिन सफल न हो सकीं। प्लांट अधिग्रहण से पहले कचरा निस्तारण 60 प्रतिशत हो रहा था। निगम ने जब प्लांट पर कब्जा किया तो यह प्रतिशत और गिर गया। निगम का कहना था कि मशीनें काफी पुरानी हैं, इसके लिए मशीनों को बदलना होगा और इसमें काफी खर्चा आएगा। फिलहाल निगम की वित्तीय स्थिति वैसे ही ठीक नहीं है। अब जब स्थिति ज्यादा खराब होने लगी तो निगम ने सदन में एजेंडा लाकर प्लांट को निजी हाथों में सौंपने का फैसला किया। अब 25 जनवरी तक कंपनियों के आवेदन के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय होगी। तब तक कचरा निस्तारण की प्रक्रिया सुस्त ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें