फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मामले में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को 12 साल की कैद, डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगा

Sat, 11 Jan 2020 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अतिरिक्त सेशन जज एसएस बाजवा की अदालत ने गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया को हेरोइन और हथियारों की खेप रखने के आरोप में 12 साल की सजा सुनाई है। जग्गू भगवानपुरिया को डेढ़ लाख का जुर्माना भी भरना होगा। सबूत की कमी के कारण भगवानपुरिया के कुछ साथियों को अदालत ने बरी कर दिया है।

विज्ञापन


जुलाई 2015 में अमृतसर देहाती के थाना कथूनंगल की पुलिस ने भगवानपुरिया और उसके साथियों को हेरोइन और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। जब पुलिस भगवानपुरिया व उसके साथियों को लेकर जा रही थी तो उसके कुछ अन्य साथियों के साथ पुलिस की मजीठा के नजदीक मुठभेड़ हो गई थी। इस मुठभेड़ में दो पुलिस कांस्टेबल जख्मी हुए थे। इसको लेकर अमृतसर की अदालत में पिछले साढ़े चार साल से जग्गू भगवानपुरिया और उसके साथियों पर केस चल रहा था।

जसदीप से जग्गू भगवानपुरिया बनने का सफर
मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के बीच पिछले कुछ दिन से छिड़े विवाद का केंद्र बिंदु बने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का असली नाम जसदीप सिंह है। दसवीं पास करने के बाद जसदीप सिंह की दोस्ती का दायरा बढ़ने लगा था। स्कूल और बाहर कई लड़ाइयों में शामिल होने के बाद उस पर कई एफआईआर हुई। 
विज्ञापन


ऐतिहासिक कस्बे ध्यानपुर में हुए एक कत्ल में जग्गू भगवानपुरिया का नाम पहली बार चर्चा में आया और वह अपराध की दुनिया में शामिल हो गया। जसदीप सिंह से वह भगवानपुरिया हो गया और उसकी दोस्ती कई गैंगस्टरों के साथ हो गई। कभी जग्गू गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के नजदीक था। इस समय उसके ऊपर 26 केस चल रहे हैं और वह पटियाला जेल में बंद है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें