फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर ने फेसबुक पर दी सफाई...बोला- समझाने को किया था फोन, फिरौती के लिए नहीं

Mon, 25 Jun 2018 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
Gippy Grewal
विज्ञापन
पंजाबी सिंगर गिग्प्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह द्वारा फोन कर रंगदारी मांगने के मामले में नया मोड़ आ गया है। रविवार को गैंगस्टर ने फेसबुक पर सफाई दी। गैंगस्टर ने अकाउंट पर एक पोस्ट की, जिसमें गैंगस्टर ने लिखा है कि गिप्पी को उन्होंने कॉल इसलिए की थी कि वह गैंगस्टर कल्चर को प्रमोट करना बंद  करे। जिसे गिप्पी ने फिरौती का रूप दे दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की लाइफ वह जी रहे हैं। वह नहीं चाहते कि किसी मां का बेटा इस रास्ते पर चले।
विज्ञापन


उन्होंने गिप्पी को नसीहत दी है कि पंजाब के आज के हालात को देखते ही युवाओं को सही राह दिखाने वाली फिल्में बनाए। वहीं, उन्होंने पोस्ट में यह बात भी साफ की है कि उनकी बात गिप्पी गरेवाल से नहीं हुई थी। बल्कि उसके मैनेजर से हुई थी। उस समय मैनेजर को कहा था कि वह उनकी बात गिप्पी गरेवाल से करवाए। अगले दिन पेपरों में खबरें देखी तो पता चला कि गिप्पी गरेवाल ने उक्त मामले को फिरौती के रूप में पेश किया। दिलप्रीत ने आगे लिखा कि वह किसी से धक्का नहीं करते हैं और न ही किसी से धक्के से पैसे मांगते हैं।

बता दें कि कैरी ऑन जट्टा-दो जिस दिन रिलीज हुई थी, उसी दिन मोहाली के सेक्टर-65 स्थित शॉपिंग मॉल में फिल्म का प्रीमियर हुआ था। इसमें गिप्पी गरेवाल समेत पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हुए थे। इस दौरान गिप्पी ने रंगदारी कॉल संबंधी पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद गैंगस्टर दिलप्रीत के खिलाफ थाना फेज-आठ में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


डॉक्टर से फिरौती मांगने की कॉल पर यह दी सफाई
गैंगस्टर दिलप्रीत ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि कुछ दिन पहले नूरपुर के एक डॉक्टर से फिरौती मांगने संबंधी खबर आई थी। गैंगस्टर ने लिखा है कि उक्त डॉक्टर आठवीं पास है। फेक डिग्री लेकर डॉक्टरी कर रहा है। इलाके से उसके बारे में काफी शिकायतें आ रही थी। गरीबों से उसने बहुत पैसे लूटे। लोगों का बहुत नुकसान किया।

कॉल करने के पीछे सिर्फ उसे समझाना ही उनकी कोशिश थी। इसके बाद जब इसने हमारी कॉल को फिरौती की कॉल का रूप दिया तो उसे दोबारा कॉल की गई। साथ ही कहा गया कि उनके पास भगवान का दिया हुआ बहुत कुछ है। ऐसे में तू ढाई लाख रुपये किसी भी अनाथ आश्रम या पिंगलवाड़े में जमा करवाकर आ।

व्यापारी को फिरौती नहीं, दोस्ती के चक्कर में कॉल की
गैंगस्टर ने एक बात और लिखी है कि मीडिया में कुछ दिनों से बात उड़ी हुई है कि नंगल के एक व्यापारी से 35 लाख रुपये मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी उनका मित्र था। उन्होंने उसे मित्र के तौर पर कॉल की थी। किसी फिरौती या धमकी के रूप में कॉल नहीं की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें