फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिक प्रोड्यूसर से बीस लाख की रंगदारी मांगने पर गैंगस्टर बुड्डा गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : handcuff
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के म्यूजिक प्रोड्यूसर संदीप रिहान को व्हाट्सएप कॉल कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्डा की गिरफ्तारी डाल दी है। बता दें कि संदीप रिहान करीब डेढ़ साल पहले कनाडा से चंडीगढ़ शो करने आए थे। इसी दौरान उनसे रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन

पंजाब के संगरूर जेल में बंद गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्डा को हाल ही में मलोया थाना पुलिस सेक्टर 38/वेस्ट में हुए बाउंसर सुरजीत हत्याकांड केस में प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कनाडा से चंडीगढ़ शो करने आए पंजाब के म्यूजिक प्रोड्यूसर संदीप रिहान से उसने ही व्हाट्सएप कॉल कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्डा की गिरफ्तारी डाल दी है। हालांकि बाद में उसे जेल भेजा दिया गया।
गौरतलब है कि संदीप रिहान की कनाडा में म्यूजिक कंपनी है। मार्च 2019 को वह अपने ग्रुप के साथ कनाडा से चंडीगढ़ शो करने आए थे। संदीप रिहान समेत ग्रुप के सभी साथी सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मैरियट में ठहरे हुए थे। 16 मार्च 2019 की देर रात करीब दो बजे संदीप के व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन रिसीव करने पर युवक ने खुद को गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्डा बताया। आरोप था कि जान से मारने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इससे संदीप घबरा गए और फोन काट दिया। करीब दो घंटे बाद करीब 4 बजे दोबारा फोन आया और एक बार फिर फिरौती की मांग की गई। इसके बाद संदीप ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो अफसर मौके पर पहुंचे। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 384 और 387 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें