फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: कनाडा से करवाई गई पंजाब के कारोबारी की हत्या, गैंगस्टर अर्श डल्ला ने ली जिम्मेदारी, वजह भी बताई

Tue, 31 Oct 2023 11:47 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

शनिवार की शाम माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद व्यापारियों ने गोनियाना हाईवे पर स्थित हनुमान चौक पर धरना लगाकर रोड जाम किया था। धरने में मूसेवाला के पिता, नवजोत सिद्धू, शिअद नेता मलूका समेत तमाम दलों के नेता पहुंचे थे।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद कुर्सी पर बैठे हरजिंदर सिंह उर्फ मेला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है। कनाडा में छिपे गैंगस्टर अर्श डल्ला ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। मंगलवार को गैंगस्टर डल्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि बठिंडा में माल रोड एसोसिएशन के प्रधान मेला की हत्या उसने करवाई है। मैं इस हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। डल्ला ने आगे लिखा कि मेला के साथ उनके मल्टी स्टोरी पार्किंग ठेके को लेकर विवाद चल रहा था और उन्होंने कई बार उसे समझाने की कोशिश की। यह भी कहा था कि मेरे काम में टांग मत अड़ाए लेकिन वह समझने को तैयार नहीं था। 

विज्ञापन


धमकी भी दी थी कि वह सुधर जाए, नहीं तो कोई बड़ा कदम उठाना पड़ेगा। बार-बार समझाने के बाद भी मेला नहीं समझा। यही वजह है कि उसकी हत्या करवाई है। उधर, एसएसपी गुरमीत सिंह खुराना का कहना है कि उन्हें भी इंटरनेट मीडिया पर यह जानकारी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्दी इसके बारे में खुलासा किया जाएगा।

हत्यारों की सूचना देने पर दो लाख का इनाम

शनिवार की शाम माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद व्यापारियों ने गोनियाना हाईवे पर स्थित हनुमान चौक पर धरना लगाकर रोड जाम किया था। धरने में मूसेवाला के पिता, नवजोत सिद्धू, शिअद नेता मलूका समेत तमाम दलों के नेता पहुंचे थे। इसके बाद दबाव में आई पुलिस ने दोनों बदमाशों की तस्वीरें जारी कर सूचना देने वालों को दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें