फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगासागर पुरी दर्शन के लिए ट्रेन का शेड्यूल जारी, स्पेशल पैकैज है बुकिंग करा लीजिए

Fri, 17 Mar 2017 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अगर आप गंगासागर पुरी के दर्शन करने जाना चाहते हैं तो स्पेशल पैकेज के साथ ट्रेन का शेड्यूल जारी हो गया है। जल्दी से बुकिंग करा लीजिए। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से चंडीगढ़ से यह स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल को चलाई जाएगी।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी की ओर से जारी किए इन यात्रा पैकेजों में सभी यात्रियों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था किराये में ही शामिल है। वहीं लोगों को दर्शनीय स्थलों पर आने-जाने के लिए बस और ठहरने के लिए धर्मशाला की सुविधा भी दी जाएगी।

आईआरसीटीसी के मैनेजर कैलाश चंद ने बताया इस दोनों ट्रेन के लिए आईआरसीटीसी के ऑफिस और वेबसाइट से भी बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन

18 से 29 अप्रैल गंगासागर पुरी दर्शन यात्रा ट्रेन

स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
गंगासागर पुरी दर्शन यात्रा ट्रेन में 12 दिन का पैकेज हैं। यह ट्रेन 18 अप्रैल को जाएगी और 29 अप्रैल को वापस आएगी। इस ट्रेन में ऊना, नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, जयपुर, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टुडला, कानुपर, लखनऊ, सुल्तानपुर से यात्री सफर कर सकते है।

पैकेज में बनारस का काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेघ घाट और गंगा आरती, गया में विष्णुपद टेंपल और महाबोधी टेंपल, जसडीह में बाबा बैद्यनाथ मंदिर, हावड़ा में काली टेंपल और गंगासागर जाएंगे। वहीं पुरी में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करेंगे और पूरी के कोर्णांक मंदिर को भी देख सकेंगे। इस ट्रेन का किराया प्रति यात्री 10,465 रुपये निर्धारित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें