फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म : 35 दिन बाद भी आरोपियों का नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस लगातार छापा मार रही है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के परिजनों से भी संपर्क किया है। उनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना 7 नवंबर की है। 35 दिन बीतने के बाद भी अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

बलौंदी थाना के अंतर्गत एक युवती ने आरोप लगाया कि उसका परिचित शुभी उसे रील बनाने के बहाने बुलाकर एक कोठी पर ले गया। वहां पहले से मौजूद तीन युवकों अनुराग ठाकुर, गुरदीप सिंह और खुद शुभी ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और तीन घंटे तक कार में बंधक बनाए रखा। इस दौरान चलती कार में कपड़े उतारकर उसकी पिटाई भी करते रहे और वीडियो भी बनाई। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।



पुलिस की जांच लगातार जारी है। आरोपियों के रिश्तेदारों ने अपनी स्टेटमेंट दी है जिसे वेरिफाई किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। - कर्ण संधू, डीएसपी खरड़
विज्ञापन


हमारी टीमें इस पर काम कर रही है। लगातार छापा मारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। ऐसे संवेदनशील मामले में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। - मनप्रीत सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें