फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में खेल ग्रेडेशन प्रक्रिया 4 अगस्त से होगी शुरू, अब तक 300 खिलाड़ियों ने किया आवेदन

Sun, 02 Aug 2020 12:35 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ के इंटरनेशनल, नेशनल और स्टेट खिलाड़ियों की ग्रेडेशन प्रक्रिया का दूसरा चरण खेल विभाग की ओर से 4 अगस्त को शुरू किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए खेल विभाग ने खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा था। इसमें लगभग 300 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि दूसरे चरण के ग्रेडेशन के लिए अभी तक करीब 300 खिलाड़ियों का आवेदन आया है। इनके सर्टिफिकेट की जांच 4 अगस्त को की जाएगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की स्पोर्ट्स कंप्लेक्स-42 में काउंसलिंग भी की जाएगी।

ऑनलाइन मांगे गए थे आवेदन
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ग्रेडेशन के दूसरे चरण में खिलाड़ियों को आवेदन करने के लिए 27, 28 व 29 जुलाई तक का समय दिया गया था। बता दें कि मान्यता प्राप्त खेलों में पदक व प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का ग्रेडेशन खेल विभाग की ओर किया जाता है। इसका फायदा खिलाड़ियों को स्कूल और कालेज में एडमिशन के दौरान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें