फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः अब पंचकूला जाने को मिलेगा वैकल्पित रास्ता, इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कें होंगी चौड़ी

Sun, 02 Aug 2020 12:32 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मध्य मार्ग पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिया है। प्रशासन की कोशिश है कि पंचकूला जाने वाले लोग इंडस्ट्रियल एरिया की सड़क का भी इस्तेमाल करें ताकि मध्य मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात मिल सके। इसलिए इन सड़कों को चौड़ा करने के लिए प्रशासन ने टेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ यहां साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


यूटी प्रशासन की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है, इसके लिए विभाग की ओर से कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। 14 अगस्त को इस टेंडर के टेक्निकल बिड खोले जाएंगे। यहां पर एक साइकिल ट्रैक भी बनाया जाना है। इस काम को एक करोड़ 27 लाख 40 हजार की लागत से पूरा किया जाना है।

दूसरी ओर, इन सड़कों के रास्ते में आने वाले ओवरहेड पॉवर लाइन को अंडरग्राउंड करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट के तहत पहली सड़क पोल्ट्री फार्म चौक से सीटीयू वर्कशॉप इंडस्ट्रियल एरिया तक जुड़ेगी। इसके अलावा दूसरी मध्य मार्ग और दक्षिण मार्ग के समानांतर होगी।
विज्ञापन


ये इंडस्ट्रियल एरिया से गुजरेंगी और ये पूर्व मार्ग को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से जुड़ेंगी। ये सीटीयू वर्कशॉप के आगे से गुजरेंगी। इससे जहां लोगों को मध्य व दक्षिण मार्ग में जाम से निजात मिलेगी, वहीं चंडीगढ़ और पंचकूला के बीच भी कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

सीटीयू वर्कशॉप के पास लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य मार्ग पर ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए वह इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों को चौड़ा करने जा रहे हैं। इस सड़क के रास्ते में आ रही ओवरहेड पॉवर लाइन को भी अंडरग्राउंड करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है, इसके बाद ही इन सड़कों को चौड़ा करने का भी काम पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में भी इस सड़क पर ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते सीटीयू वर्कशॉप के पास अक्सर अब जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके अलावा इस सड़क के चौड़ा होने पर पंचकूला व रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को एक अन्य वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें