फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिक होटल में जुए का मामलाः महिलाकर्मी से अभद्रता पर यूनियनें उग्र, जांच अधिकारी को हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। महिला कर्मी से जांच के दौरान अभद्रता किए जाने पर कर्मचारी यूनियनों ने आक्रोश प्रकट किया है। यूनियनों ने सिटको प्रबंधन से तत्काल प्रभाव से जांच अधिकारी को हटाने की मांग की है। पदाधिकारियों ने जांच में षड्यंत्र के तहत रेग्युलर कर्मचारियों को फंसाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की दूसरी एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने को कहा है। पदाधिकारियों का कहना है कि वह इसकी चंडीगढ़ प्रशासक और सलाहकार से भी इसकी शिकायत कर जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर-17 स्थित सिटको के होटल शिवालिक व्यू में अगस्त 2018 में बड़ी संख्या में जुआरी पकड़े गए थे, जो होटल के एक कमरे में जुआं खेल रहे थे। जुआं प्रकरण में चंडीगढ़ पुलिस के द्वारा होटल के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता के कारण वाद चार्जशीट में नाम शामिल किया था। इसके बाद इस जुआ खेले जाने के मामले में प्रबंधन द्वारा एक गोपनीय जांच कराई गई, जिसमें सात कर्मचारियों को दोषी पाया गया। दोषी कर्मचारियों में एक महिलाकर्मी के संलिप्तता उजागर हुई थी।
जांच के दौरान जांच अधिकारी द्वारा लिए गए स्पष्टीकरण में महिलाकर्मी द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए गए। इस पर जांच अधिकारी द्वारा महिलाकर्मी के साथ अभद्रता किए जाने का आडियो वायरल होने के बाद रेग्युलर कर्मचारियों के साथ ही कर्मचारी यूनियनों में आक्रोश प्रकट किया है। सिटको प्रोग्रेसिव यूनियन और हिंद मजदूर सभा ने इस मामले में आक्रोश प्रकट करते हुए सिटको प्रबंधन से तत्काल प्रभाव से जांच अधिकारी को हटाने की चेतावनी दी है। साथ ही जुआ प्रकरण की दूसरी एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। यूनियन के चेयरमैन कश्मीर चंद ने बताया कि सिटको प्रबंधन अपनी मनमानी पर उतरा हुआ है, इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें