आईटी सिटी में इंफोसिस समेत कई नामी कंपनियां स्थापित होगी। गमाडा की ओर से आईटी सिटी में प्लॉटों के लिए निकाली गई स्कीम मंगलवार को संपन्न हो गई।
इस दौरान 80 प्लॉटों के लिए 46 कंपनियों ने आवेदन किया। गमाडा द्वारा जल्दी ही कंपनियों को प्लॉट अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
गमाडा द्वारा तीन सेक्टरों 82ए, 83ए व 101 को मिलाकर 1685 एकड़ में आईटी सिटी बसाई जा रही है। पहले चरण में गमाडा ने 80 प्लॉटों के लिए आवेदन मांगे थे।
कंपनियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 31 दिसंबर रखी गई थी। स्कीम के आखिरी दिन गमाडा को कुल 46 आवेदन मिले हैं।
ये विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कंपनियों के हैं। इसमें इंफोसिस व एफपी नाम से एक इलेक्ट्रॉनिक की नामी कंपनी शामिल हैं।
गमाडा अधिकारियों के मुताबिक जल्दी ही प्लॉट अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। गमाडा के ईओ संजीव कुमार ने 46 आवेदन आने की पुष्टि की।
जल्दी ही कटेंगे रेसिडेंशिल प्लॉट
गमाडा जल्दी ही आईटी सिटी में रेसिडेंशिल प्लॉट काटेगा। आईटी सिटी में कुल 2983 रेसिडेंशिल प्लॉट काटने का फैसला लिया गया है। इनके साइज 100, 200, 300, 400 व 500 वर्ग गज तक होंगे। इनके रेट भी फाइनल कर लिए गए हैं।
2015 तक विकसित होगी आईटी सिटी
गमाडा द्वारा आईटी सिटी 2015 तक पूरी तरह विकसित कर दी जाएगी। इस दौरान आईटी सिटी में बिजली, पानी, रोड नेटवर्क, सीवरेज व ड्रेनेज समेत अन्य सभी कामों को पूरा किया जाएगा।
इसके अलावा आईटी सिटी में बस स्टैंड, एक्सपो व होटल भी बनाया जाएगा।