फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मार्च को मतगणना: 11 को कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्मदिन, कहा- हम बहुमत साबित कर फ्लोर टेस्ट की करेंगे व्यवस्था

Wed, 09 Mar 2022 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह और चुनाव परिणामों के बारे में पंजाब लोक कांग्रेस के प्रवक्ता प्रीतपाल बालीवाल ने कहा कि 11 मार्च को कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन से पहले 10 मार्च को मतगणना के दिन क्लाइमेक्स होगा। 
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतगणना से ठीक पहले त्रिकोणीय गठबंधन के अहम सहयोगी पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार बनाने के लिए ताना-बाना बुनने में लग गए हैं। दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अहम मुलाकात के बाद मंगलवार को भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत उनसे मिलने सिसवां फॉर्म हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने दो घंटे तक शेखावत के साथ चर्चा की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बहुमत साबित कर फ्लोर टेस्ट की व्यवस्था करेंगे।

विज्ञापन


एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज कर कैप्टन 10 मार्च को होने वाली मतगणना में भाजपा की गठबंधन सरकार बनाने का दावा कर चुके हैं। इधर, पंजाब लोक कांग्रेस के प्रवक्ता प्रीतपाल बालीवाल ने दावा किया है कि भाजपा चुनाव परिणामों में गठबंधन सरकार बनाएगी, जिसका नेतृत्व कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री के रूप में करेंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने कल अमित शाह से भी मुलाकात की थी, जबकि इस संबंध में भाजपा के पंजाब प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत भी कैप्टन से मुलाकात करने पहुंचे। 

पार्टी नेता ने कहा कि कैप्टन कई विधायकों के राजनीतिक गुरु हैं और उनके गठबंधन के सबसे बड़े नेता हैं जो साढ़े नौ साल तक मुख्यमंत्री रहे और गठबंधन का नेतृत्व करेंगे। पंजाब के एग्जिट पोल के बारे में उन्होंने कहा कि यह एग्जिट पोल हैं। सटीक पोल नहीं हैं। हम बहुमत के करीब हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2017 में कांग्रेस के जीते 77 विधायकों में से 76 को कप्तान ने टिकट दिया था और अभी वह सभी जीते विधायकों के संपर्क में हैं। बालीवाल ने दावा किया कि कांग्रेस के कई प्रत्याशी कैप्टन के संपर्क में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें