फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गाबी ने लगाया कूड़ा प्रबंधन में भ्रष्टाचार के आरोप, निगम अफसरों पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सदन की बैठक में सबसे पहले शहर में हाउसिंग बोर्ड द्वारा घरों को तोड़े जाने का मुद्दा उठा। इस विषय को कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत गाबी ने उठाया। गाबी इस दौरान काफी भावुक और आक्रोशित नजर आए। उन्होंने कहा कि वह सेक्टर-45 के लोगों को छोड़कर इस उम्मीद में सदन में आए हैं कि उन्हें यहां से राहत मिलेगी। इस दौरान वह कई बार हाथ जोड़कर अपनी बात रखते दिखाई दिए। गाबी ने कूड़ा प्रबंधन को लेकर भी नगर निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निगम के कुछ अधिकारी कूड़ा उठाने वालों के साथ मिलकर अनियमितताएं बरत रहे हैं। उनके अनुसार हालात ऐसे हो गए हैं कि बुड़ैल क्षेत्र का कूड़ा सेक्टर-45 में डलवाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी इस पूरे मामले में मिलीभगत कर रहे हैं। गाबी ने कहा कि यदि इसी तरह पैसों के लिए काम करना है तो घरों से कूड़ा उठाने वाली यूनियनों को भी इसमें शामिल कर लिया जाए। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि व्यवस्था का स्तर लगातार गिर रहा है और इस पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन

इन आरोपों पर नगर निगम कमिश्नर ने पार्षद से संबंधित अधिकारियों के नाम बताने को कहा। इस पर गाबी ने कहा कि यह सब योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। वहीं, मेयर ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि यह बड़े आरोप हैं और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें