फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSP विजय कुमार के अंतिम संस्कार में उमड़ा शहर

Thu, 23 Jan 2014 06:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-25, शमशान घाट में चंडीगढ़ ईस्ट के डीएसपी ईस्ट विजय कुमार का अंतिम संस्कार किया गया और उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर शहर के सभी आला पुलिस अधिकारी व काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिन डीएसपी विजय कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वे रोजाना सुबह गोल्फ खेलने के लिए गोल्फ क्लब जाते थे। गोल्फ खेलने के दौरान ही उन्हें सीने में दर्द उठा। तुरंत उन्हें पीजीआई ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

डीएसपी विजय कुमार के तीन बेटे और बेटी हैं। उनके मझले बेटे की 14 फरवरी को शादी होनी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में ही लगा था। उनका एक बेटा राहुल मॉडल है। वीरवार दोपहर 12 बजे सेक्टर 25 स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


एएसआई से डीएसपी तक पहुंचे
विजय कुमार 24 जुलाई 1979 में चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई भर्ती हुए। उन्हें 04 सितम्बर 1984 को प्रमोट कर सब इंस्पेक्टर बनाया गया।

हत्या के एक संगीन मामले को सुलझाने पर 01 मई 1989 में इंस्पेक्टर बनाए गए। दिसंबर 2007 में डीएसपी नियुक्त हुए। चर्चित खुशप्रीत मर्डर केस भी उन्होंने ही सुलझाया था।

बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मान
26 जनवरी 1997- प्रशासक से पुलिस मेडल
26 जनवरी 2002- प्रशस्ति पत्र
26 जनवरी 2004- प्रशासक से पुलिस मेडल
15 अगस्त 2009- राष्ट्रपति से पुलिस मडेल
15 अगस्त 2013-प्रशासक से पुलिस मेडल

चंडीगढ़ पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ करने वाला एक तेज तर्रार अफसर खो दिया है। वह मधुरभाषी और मिलनसार थे। उन्होंने अपनी ड्यूटी हमेशा ईमानदारी और निष्ठा से निभाई।
विज्ञापन

-आरपी उपाध्याय, आईजी, चंडीगढ़ पुलिस
--
विजय कुमार को जो भी केस सौंपा गया, उसे उन्होंने सुलझा कर ही दम लिया। चंडीगढ़ पुलिस ने अपना एक बेहतरीन डीएसपी खो दिया है।
-डॉ. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें