आम आदमी पार्टी ने फंड इकट्ठा करने के लिए एक डिनर पार्टी आयोजित करने का फैसला लिया है। सेक्टर 26 के विस्लिंग डक में रखी गई पार्टी में आने वाले लोगों को गुल के साथ डिनर करने का मौका मिलेगा।
इसमें आने वाले लोगों से प्रति प्लेट तीन हजार रुपये लिया जाएगा, जबकि कपल का रेट दो प्लेट का पांच हजार रुपया रखा गया है। यह डिनर आठ बजे शुरू होगा।
पार्टी का कहना है कि इसमें 100 लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी का कहना है कि वे चुनाव चंदे के रुपये से ही लड़ते हैं। दिल्ली चुनावों में भी ऐसी डिनर पार्टी रखी गई थीं।
पार्टी के कैम्पेन मैनेजर डा. मुनीश रायजादा ने बताया कि पार्टी का कोई भी अपना फंड नहीं होता। पार्टी के वालंटियर लोगों से चंदा इकट्ठा करके उम्मीदवारों को रुपया देते हैं और उसी रुपये से चुनाव लड़ा जाता है।