फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक और हीरा व्यापारी से 56 करोड़ के गबन के भगोड़े विकास वालिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुंबई व चंडीगढ़ के केनरा बैंक और हीरा व्यापारी से 56.60 करोड़ के धोखाधड़ी में भगौड़े आरोपी विकास वालिया को पुलिस ने हिमाचल के सोलन से गिरफ्तार किया है। वीरवार को विकास वालिया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। पिछले काफी समय से दिल्ली, मुंबई की सीबीआई समेत चंडीगढ़ पुलिस को विकास वालिया की तलाश थी। यह मामला 2018 का है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोहाली के सेक्टर-125 निवासी विकास वालिया चंडीगढ़ व मुंबई के केनरा बैंक से 10-10 करोड़ की धोखाधड़ी और हीरा व्यापारी अशोक मित्तल से 36.60 करोड़ की धोखाधड़ी में वांटेड था। अदालत में पेश नहीं होने पर जनवरी 2020 में चंडीगढ़ की जिला अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद से पुलिस तलाश में थी।
वीरवार को डीएसपी (सेंट्रल) कृष्ण कुमार की अगुवाई में टीम को सूचना मिली कि विकास वालिया हिमाचल के सोलन में छिपा है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे सोलन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले काफी समय से ऋषिकेश, हरिद्वार और हिमाचल के सोलन में छिप रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें