फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट के पास रंजिशन 8-10 युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने दीप कांप्लेक्स निवासी घायल मोहसिन खान को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी संदीप, मनोज, रोहन और राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वारदात वीरवार देर रात करीब 12.30 बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में घायल मोहसिन खान के दोस्त रामदरबार निवासी मीका ने बताया कि उसके पास रात करीब 12.30 बजे मोहसिन का फोन आया कि हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट के पास विक्की चोर समेत अन्य युवक उसके साथ बहसबाजी कर रहे हैं। वह मौके पर पहुंच गया। इस दौरान देखा कि मोहसिन खान की टी-शर्ट फटी हुई है। आरोप है कि तभी आठ से 10 युवकों ने मोहसिन खान पर तेजधार हथियार, बोतल और पत्थर से हमला कर दिया। हंगामा होने पर भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
वारदात सीसीटीवी में कैद
वारदात के बाद पुलिस हरकत में आई और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई। इस दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की हरकत कैद हो गई। इसमें आरोपी मोहसिन खान को पीट रहे हैं। वहीं, अस्पताल में मोहसिन खान की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें