चंडीगढ़। झपटमारी और चोरी के कई केसों में भगोड़ा घोषित आरोपी को सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार की अगुवाई में पीओ सेल के इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-40सी निवासी रणवीर सिंह उर्फ भानू प्रताप के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कुल सात केस दर्ज हैं। फरवरी वर्ष 2008 में उसने सेक्टर-44 के गार्डन के बाहर से एक बैग छीना था। बैग में तीन हजार रुपये थे। वहीं, सेक्टर-45 मेें भी आरोपी एक महिला का बैग झपटकर फरार हो गया। बैग में सोने की तीन बालियां और 1500 रुपये नकद थे। वहीं 16 मार्च 2008 को उसने सेक्टर-35 में पर्स छीना था। 11 मार्च 2008 को सेक्टर-22/23 लाइट प्वांइट पर बैग छीना था। 18 मार्च 2008 को उसने सेक्टर-40 सी में एक महिला की चेन झपटी थी। इसके अलावा जीएमएसएच-16 के बाहर से बाइक चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था। इसके अलावा 30 अगस्त 2009 को सेक्टर-36 थाने में उस पर झगड़े का केस भी दर्ज हुआ था। आरोपी उक्त केसों में से कई केसों में भगोड़ा था।