फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज का पैकेट थमा 20 हजार ले उड़े

Sat, 30 Nov 2013 12:40 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला-रामगढ़ मार्ग के पास स्थित सुधीर अग्रवाल पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले नेपाली मजदूर से युवकों ने बैंक के बाहर 20 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


उमेश कुमार अपने परिवार के साथ पोल्ट्री फार्म में बने कमरे में रहता है। वह शुक्रवार सुबह बरवाला स्थित सेंट्रल बैंक में 20 रुपये जमा करवाने गया था। वह बैंक में फार्म भरने जा रहा था, तभी एक युवक ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।

बीस हजार रुपये की बात सुनकर उसने उसे बाहर धूप में जाकर फार्म भरने की बात कही और खुद ही रुपये जमा करा देने का भी भरोसा दिलाया। बाहर जाने पर दो अन्य युवक आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने एक रुमाल में लपेटा पैकेट देते हुए उमेश से कहा कि इसमें एक लाख रुपये हैं। इसे संभालकर रखो और अपने 20 हजार रुपये दो, हमें सामान लाना है। वहां से आकर सारे पैसे जमा करा देंगे।

उमेश ने रुमाल में लपेटा पैकेट पकड़ लिया। इस दौरान गारंटर के तौर पर एक युवक उमेश के पास ही रुका रहा। काफी देर बाद भी जब दोनों युवक नहीं लौटे तो तीसरा युवक उठकर कहीं चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद उमेश ने शक होने पर पैकेट चेक किया तो उसमें कागज निकला।

उमेश ने बरवाला पुलिस चौकी में शिकायत दी। बरवाला पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई ईलम सिंह ने बताया कि उमेश की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें