आय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू
- फोटो : File Photo
प्रशासन ने आय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वीरवार से कोई भी आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संपर्क सेंटर पर आवेदन कर सकता है। संपर्क सेंटर पर ही आवेदन फार्म उपलब्ध रहेगा। आय प्रमाण पत्र बनाने से पहले अब आवेदक की कई स्तरों पर जांच होगी।
पहले आवेदक के एरिया का एसएचओ बताई गई आय और संसाधनों की जांच करेगा। उसके बाद रेवेन्यू से जुड़े पटवारी और कानूनगो भी जांच कर अपनी रिपोर्ट करेंगे। पुलिस और रेवेन्यू अधिकारियों की रिपोर्ट मिलान के बाद ही आवेदक को आय प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। फिलहाल कई महीनों से प्रशासन ने आय प्रमाण पत्र देने बंद कर रखे थे।
स्कूल ईडब्ल्यूएस कोटे में स्टूडेंट्स को नहीं दे रहे थे एडमिशन
आय प्रमाण पत्र न होने के कारण स्कूल भी ईडब्ल्यूएस कोटे में स्टूडेंट्स को एडमिशन नहीं दे रहे थे। प्रशासन सेल्फ अटेस्टेड शपथ पत्र पर आय संबंधी जानकारी को ही स्कूलों द्वारा मान्य किए जाने के लिए कहता रहा, लेकिन स्कूलों ने इसे मानने से इनकार कर दिया। परेशान अभिभावक मामले की शिकायत लेकर एडवाइजर परिमल राय के पास पहुंच गए थे। इसके बाद डीसी ऑफिस में काफी माथापच्ची के बाद आय प्रमाण पत्र दिए जाने का रास्ता निकाला गया।