जिले के तीनों विधानसभा हलकों में बुधवार को लोकसभा के लिए रिकॉर्ड औसत 70.17 फीसदी मतदान गत लोकसभा चुनाव से तीन प्रतिशत अधिक है। इस दौरान सबसे कम मतदान विधानसभा हलका मोहली एवं सबसे अधिक विधानसभा हलका डेराबस्सी में हुआ।
मतदाताओं के जोश को देखते हुए सभी उम्मीदवार अपने पक्ष में ज्यादा वोटिंग का आंकलन कर रहे हैं। जबकि वोटरों के जोश का असली परिणाम 16 मई को आएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 70.17 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि गत लोकसभा चुनावों में 67 फीसदी मतदान हुआ था। इस दौरान मोहाली विधानसभा हलके में मोहाली 67.89, खरड़ विधानसभा हलके में 70 फीसदी रहा। जबकि डेराबस्सी में 72.64 फीसदी मतदान हुआ।