जब दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम और रात का तापमान 8-9 डिग्री कम होता है तो यह कोल्ड डे कहलाता है।
इसलिए बनी यह स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों पहाड़ों में हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ से यह स्थिति बनी। बादलों के साथ ही शुक्रवार को 3.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलीं। वहीं, वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने से हवाओं के संपर्क में आने से लोगों को दिन में तेज सर्दी का अहसास हुआ।
इनका कहना है
आमतौर पर मौसम खुश्क रहेगा। सुबह और देर रात कहीं हल्की व कहीं गहरी धुंध संभावित है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा। प्रदेश में सात तक बादल छाए रहेंगे। - डॉ. एमएल खीचड़, कृषि मौसम विभाग, एचएयू, हिसार।