फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रपोजल से पहले फ्रांसीसी डेलीगेशन करेगा सेक्टरों का दौरा

Wed, 06 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का प्रपोजल तैयार करने के लिए मंगलवार को यूटी गेस्ट हाउस में फ्रांस के डेलीगेशन और चंडीगढ़ प्रशासन केअधिकारियों केबीच बैठक हुई। बैठक में  दौरान स्मार्टसिटी बनाने के बजट सहित कई मुद्दो पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


डीगढ़ प्रशासन केगृहसचिव एवं स्मार्ट सिटी मिशन के चेयरमैन अनुराग अग्रवाल, स्मार्ट सिटी केनोडल ऑफिसर बी. पुरूषार्थ, स्मार्ट सिटी के को - नोडल ऑफिसर भूपेश चौधरी, सीटीयू डायरेक्टर अमित तलवार उपस्थित रहे। इस दौरान स्मार्ट सिटी की बजट की प्लानिंग और कामों को लेकर चर्चा हुई। फैसला किया गया कि स्मार्ट सिटी का प्रपोजल तैयार करने से पहले फ्रांस के डेलीगेशन की ओर से सेक्टरों का दौरा किया जाएगा। इस दौरे के बाद स्मार्ट सिटी केप्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, मीटिंग में शहर केट्रांसपोर्टेशन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

वहीं स्मार्ट सिटी के  को- नोडल ऑफिसर भूपेश चौधरी ने बताया कि  स्मार्ट सिटी के प्रपोजल की तैयारी चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इसलिए तेजी से की जा रही है कि अगर प्रपोजल मंजूर हो गया तो शहर को तुरंत 300 करोड़ की ग्रांट जारी हो जाएगी। इस ग्रांट में 2016- 17 के 200 करोड़ और 2015 के 100 करोड़ शामिल हैं। स्मार्ट सिटी का पूरा प्रोजेक्ट 6200 करोड़ रुपये का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें