कालका शिमला वर्ल्ड हेरिटेज ट्रैक के 18 रेलवे स्टेशनों पर अब फ्री में वाईफाई की सुविधा मिलेगी। इंडियन रेलवे ने इसके लिए खास इंतजाम किया है। कालका शिमला वर्ल्ड हेरिटेज ट्रैक पर एक ओर जहां नार्दर्न रेलवे ने उत्तर भारत सहित विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए विस्ताडोम और रेल मोटर कार जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कोच तैयार किया है, वहीं कालका से शिमला के बीच आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों को फ्री वाईफाई जोन में बदल दिया गया है।
बता दें कि पहले रेल टेल कारपोरेशन ने कालका, सोलन व शिमला के रेलवे स्टेशनों पर पर्यटकों के लिए वाईफाई की सुविधा मुहैया कराई थी, अब उन्हें बढ़ाकर बाकी बचे 15 रेलवे स्टेशनों (बरोग, धरमपुर हिमाचल, गुम्मन, कोटि कुमार हट्टी गग्शई, सोनवारा, टकसाल, कंडाघाट, सलोगरा, नोह, कैथलीघाट, शोघी, तारा देवी, जुटाग, समथील) को भी वाईफाई जोन में बदला गया है। ये जानकारी रेल टेल की सीनियर मैनेजर और पीआर सुचारिता प्रधान ने दी।