फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: बस स्टैंड और नाडा साहिब गुरुद्वारे में फ्री वाई-फाई शुरू

Wed, 01 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
बस स्टैंड और नाडा साहिब गुरुद्वारे में फ्री वाई-फाई शुरू - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अब पंचकूला के नाडा साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारे और बस स्टैंड पर फ्री वाई-फाई सेवा का मजा लीजिए। मंगलवार को दोनों स्थानों पर वाई-फाई सेवा की शुरुआत की गई है। यहां पर लगातार एक घंटे तक आप फ्री वाई फाई सेवा का लुफ्त उठा सकते हैं। उसके बाद चार्ज लगेगा।
विज्ञापन


बता दें कि पंचकूला के अलावा प्रदेश के जिलों से बस स्टैंड और नाडा साहिब गुरुद्वारे में रोजाना हजारों की तादात में लोग आते हैं। एक साथ एक लाख से ज्यादा उपभोक्ता वाई-फाई के जरिये इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। यह सुविधा बीएसएनएल लोगों को फ्री में मुहैया करा रहा है।    
   
ऐसे करें वाई-फाई कनेक्ट        
वाई-फाई सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को सबसे पहले अपने मोबाइल का वाई-फाई सिस्टम ऑन करना पड़ेगा। जैसे ही आप मोबाइल का वाई-फाई सिस्टम ऑन करेंगे। वाई-फाई एसएस आईडी का एक पेज खुलेगा। उस पर बीएसएनएल टी वाईफाई लिखा होगा। उसे कनेक्ट करते ही एक बीएसएनएल का लॉगिंग पेज खुलेगा उस पर मोबाइल नंबर एंटर करना है। जैसे ही उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर एंटर करके ओके करेगा, उसे एक ओपीटी नंबर मिलेगा। ओपीटी नंबर एंटर करके आप वाईफाई कनेक्ट कर सकते हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मार्च से माता मनसा देवी मंदिर में भी  

मनसा देवी मंदिर पंचकूला - फोटो : File Photo
दो मार्च से माता मनसा देवी मंदिर में भी       
मनसा देवी मंदिर में दो मार्च से श्रद्धालु वाई-फाई सेवा का लाभ लोग उठा सकते हैं। यहां सेटपअ लगा दिया गया है। इसके अलावा कालका काली माता मंदिर में वाई-फाई सिस्टम इंस्टाल करने के बाद लीज लाइन थ्रो का काम चल रहा है। यहां पर भी वीरवार से श्रद्धालु वाई-फाई सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

मनसा देवी मंदिर में सबसे ज्यादा मिलेगी स्पीड       
माता मनसा देवी मंदिर में वाई-फाई के जरिये सबसे ज्याद इंटरनेट की स्पीड मिलेगी। यहां पर श्रद्धालुओं को 10 एमबीपीएस की स्पीड दी जाएगी। इसके अलावा बस स्टैंड और ऐतिहासिक नाडा साहिब गुरुद्वारे में वाईफाई की 4 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी।      
 
टाइमैक्स आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विस लिमिटेड के अधिकारी का       
आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विस लिमिटेड के अधिकारी विनय ने बताया कि वाई-फाई सिस्टम इंस्टाल करने की जिम्मेदारी बीएसएनएल ने दी है। नाडा साहिब गुरुद्वारा और पंचकूला बस स्टैंड पर वाई-फाई सिस्टम इंस्टॉल कर दिया है। इसके अलावा दो मार्च तक मनसा देवी मंदिर और कालका काली माता मंदिर में भी वीरवार से वाई-फाई सेवा का लाभ लोग उठा सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें