सेक्टर-43 आईएसबीटी फ्री वाईफाई सुविधा से लैस हो गया है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने यह सुविधा यात्रियों के लिए मुहैया कराई है। बस के इंतजार के लिए समय काटने के लिए और इंटरनेट के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके प्रचार के लिए आईएसबीटी पर जगह जगह पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
सीटयू महाप्रबंधक यशजीत गुप्ता ने बताया कि सफाई से किसी भी प्रकार से समझौता नहीं किया जाएगा। आईएसबीटी में बसों की सफाई के लिए अलग से जगह तय किया गया है। तय किए जगह पर ही बसों की सफाई होगी। सफाई का कचरा वहां के सफाई कर्मचारी तुरंत कूड़ादान में डाल देंगे।
पहले यह स्थित नहीं थी। बसों स्टाफ सफाई कर कूड़ा वहीं बस के पास ही गिरा देते थे। अब गंदगी फैलाने पर पांच सौ रुपये जुर्माना लगेगा। सफाई की जागरूकता के लिए भी साइन बोर्ड लगाया गया है।
स्टेशन सुपरवाइजर के कमरा नंबर सात के बाहर भी एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें स्टेशन सुपरवाइजर का नाम और मोबाइल नंबर अंकित है। साथ ही ऑन ड्यूटी इंसपेक्टर के नाम और मोबाइल नंबर भी बोर्ड पर अंकित हर रोज करने होंगे ताकि किसी यात्री को परेशानी होने पर वे उसका लाभ ले सकें। शिकायत और सुझाव के लिए भी जगह जगह पर यह भी बोर्ड लगाया गया है।
सेक्टर-43 आईएसबीटी में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं प्रदान की गई है। यात्रियों को सुविधा का लाभ मिले इसके लिए आईएसबीटी पर जगह जगह जागरूकता के लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
यशजीत गुप्ता, महाप्रबंधक, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग।