पंजाब में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा से पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) में वेतन संकट खड़ा हो गया है। 150 करोड़ रुपये के बकाया का भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के भुगतान में देरी हो रही है। नाराज कर्मचारी इसके विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदेशभर में कर्मचारी इसके विरोध में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भगवंत मान का कई स्थानों पर पुतला फूंक रहे हैं।
बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा के लिए 150 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं होने के कारण पीआरटीसी को अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन जारी करने में परेशानी का सामना कर रही है। पैसा नहीं होने के कारण पीआरटीसी को मई के वेतन में देरी हुई। इसके बाद कर्मचारी और पेंशनभोगी राज्य भर में पीआरटीसी बस स्टैंड और डिपो के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।