फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के बच्चों को मुफ्त लगेगी पेंटावेलेंट वैक्सीन

Wed, 17 Jun 2015 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
5 बीमारियों में कारगर पेंटावेलेंट वैक्सीन अब चंडीगढ़ के बच्चों को मुफ्त में दी जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो वैक्सीन का टीकाकरण जुलाई से शुरू हो जाएगा। अब तक यह वैक्सीन कई राज्यों में लांच हो चुकी है।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों में इसका टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। यह वैक्सीन निमोनिया के अहम वायरस हीमोफीलियस इंफ्लुएंजा टाइप टी (हीब), टिटनेस (डीपीटी), हेपेटाइटिस बी और परट्यूसिस (काली खांसी) के वायरस से बचाएगी। हालांकि चंडीगढ़ में कुछ वैक्सीन के रुटीन में टीकाकरण चलते रहते हैं।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक 170 देशों में पांच टीकों की जगह बच्चों को एक वैक्सीन पेंटावेलेंट दी जा रहा है। भारत के कई राज्यों में भी पेंटावेलेंट वैक्सीन का लगाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पेंटावेलेंट वैक्सीन के स्टाक की डिमांड कर दी गई है।
विज्ञापन


जुलाई के पहले हफ्ते पहुंचने की संभावना है। पेंटावेलेंट वैक्सीन लगाने के बाद रूटीन टीकाकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके तीन डोज होते हैं। पहला डेढ़ माह, दूसरा ढाई माह और तीसरा साढ़े तीन माह के बाद।

यह टीका निजी स्तर पर भी उपलब्ध है। इसका रेट करीब ढाई हजार रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए शहर में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जुलाई के पहले हफ्ते से इसकी तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें