फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। न्यू इंदिरा कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र में बड़े स्तर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। इस शिविर का आयोजन नेत्रम आई फाउंडेशन और विद्या रतन फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से मैकेनिकल कामगारों और स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
विज्ञापन


शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने आंखों की जांच के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर और ईसीजी जैसे महत्वपूर्ण टेस्ट किए। जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चश्मे और दवाइयां भी वितरित की गईं। त्वचा रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञों ने मौके पर मरीजों को परामर्श देकर उपचार संबंधी मार्गदर्शन किया।

जालंधर से आए हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. बलराज ने मरीजों की जांच कर हृदय रोग से संबंधित परामर्श और दवाइयां प्रदान कीं। हृदय जांच के लिए भी बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता संजय टंडन, जतिन्दर पाल मल्होत्रा और अरुण सूद उपस्थित रहे। इसके अलावा अंतरजोत सिंह, महेंद्र दुबे, राम शुक्ला, सोनू शर्मा, मनोज शुक्ला, विनोद शर्मा, सीमा, पोली, लाली और बानो सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिविर की आयोजक एवं डिप्टी मेयर सुमन शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद वर्ग तक बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें